पुलिस अधीक्षक द्वारा सोशल मीडिया पर प्राप्त मारपीट की शिकायत की जांच कर 03 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए
|
😊 Please Share This News 😊
|
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
दिनांक 18.07.25 थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गतप्रातः लगभग 4:30 बजे एक 93 वर्षीय वृद्ध महिला का सोने का कंगन कोई व्यक्ति चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर धारा 303(2) बी एन एस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
थाना प्रभारी के अनुसार जांच के दौरान फरियादी द्वारा प्रकट किए गए संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिनसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त पूछताछ हेतु बुलाए गए व्यक्तियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण पर संज्ञान लेकर उप पुलिस अधीक्षक अजाक को घटना के हर पहलू की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट 03 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

