थर्ड जेंडर समाज का हिस्सा: सोमनाथ राय थर्ड जेंडर को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम संपन्न। अकरम खान पटेल की रिपोर्ट – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थर्ड जेंडर समाज का हिस्सा: सोमनाथ राय थर्ड जेंडर को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम संपन्न। अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) बैतूल दिनेश चंद्र थपलियाल के मार्गदर्शन में एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में बुधवार को थर्ड जेंडर समुदाय को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में थर्ड जेंडर समुदाय को उनके कानूनी अधिकारों और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मेंजानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क कानूनी सहायता और  मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से मुकदमों से पहले ही विवादों का समाधान करना इसके लिए जागरूकता प्रदान करना है। थर्ड जेंडर समुदाय भी डीएलएसए के लिए एक महत्वपूर्ण लक्ष्य समूह है। जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि थर्ड ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कानूनी अधिकार, जैसे कि पहचान का अधिकार, भेदभाव के खिलाफ सुरक्षा, और सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार से संबंधित योजनाएं. कानूनी सहायता डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त कानूनी सहायता, मप्र अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, राहवीर योजना, ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सम्मान और गरिमा के साथ जीने में मदद करना इसके बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी सोमनाथ राय द्वारा थर्ड जेंडर के सदस्यों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें कानूनी सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। पैरालीगल वालेंटियर निर्देश मदरेले ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम थर्ड जेंडर समुदाय को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]