शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
प्रीतम नगर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी विशेष अतिथि जनशिक्षक प्रशांत खरे, पन्नालाल चौधरी और अध्यक्षता प्राचार्य वीर सिंह निनोर रहे।
कार्यक्रम का सञ्चालन करते हुए गोपाल शर्मा ने निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के बारे में और उसकी महत्त्वताता के बारे जानकारी प्रदाय करते हुए कहा की कक्षा छटवी और नवीं के ऐसे विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल भेंट करती है जो अन्य ग्राम से विद्यालय से दूरी अधिक होने पर आते हैं। विशेष अतिथि पन्नालाल चौधरी ने कहा की शासन की भी यही मंशा हैं की छात्रों को पढ़ाई में किसी भी तरह को कोई बाधा नहीं हो इसलिए प्रतिवर्ष पात्र छात्रों को शासन द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदाय की जाती हैं। पूर्व में छात्रों को साइकिल की राशि ₹ 4500 सीधे छात्रों के खाते में ट्रांसफर कर उसे पालक को स्वयं क्रय करना होता था परन्तु कई बार छात्रों के बैंक खाते अपडेट नहीं होने से राशी उन सैट समय पर नहीं पहुँच पाती हैं इसलिए इस वर्ष छात्रों क सीधे साइकिल प्रदान की जा रही है |
प्राचार्य वीर सिंह निनोर ने सभी पात्र छात्रों को साइकिल वितरित करते हुए उपस्तिथ छात्रों और अभिभावकों को कहा की शासन की योजना का सफल क्रियान्वयन तभी संभव हैं जब छात्र उसकी योजना का लाभ लेते हुए अपनी उतरोत्तर प्रगति के साथ आगे बढे और यह तभी संभव हैं जब छात्र नियमित रूप से विद्यालय आकर अध्ययन करें ।
मुख्य अतिथि सरपंच ईश्वरलाल खराड़ी ने छात्रों को साइकिल वितरित करते हुए उनके अच्छे भविष्य की शुभकामना देते हुए छात्रों को नियमित विद्यालय आने हेतु निर्देशित किया |
इस अवसर पर संस्था के शिक्षक वीरेंद्र कैथवास, ईश्वरलाल मालवीय, सीमा खरे, कालूसिंह चौहान, गोपाल शर्मा, बद्रीलाल परमार, राजेश मालीवाड, गोपाल भाभर सहित अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

