नीमच बघाना पुलिस की सराहनीय पहल: 14 वर्ष की नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार कर गर्भवती करने के मामले में ममेरा भाई गिरफ्तार किया गया। ओमप्रकाश मालवीय की विशेष खबर
|
😊 Please Share This News 😊
|
ओमप्रकाश मालवीय*नीमच। पुलिस थाना बघाना ने महज एक सप्ताह में 14 साल की नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार कर गर्भवती करने वाले अज्ञात आरोपी को टेक्निकल तरिके से पकड़ा जिससे लोगों का विश्वास पुलिस के प्रति बड़ गया ।एसपी अंकित जायसवाल ने इस मामले का खुलासा किया , प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का सगा रिश्तेदार मामा का लड़का ही निकला आरोपी।पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री कीरण चौहान के मार्गदर्शन तथा बघाना थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार कर गर्भवती करने वाले अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। 17 जुलाई को फरियादिया अपनी नाबालिग बेटी को पेट में दर्द होने से ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय नीमच लेकर आयी, जहा पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी करीबन 6 माह के गर्भ से है। फरियादिया द्वारा थाना बघाना पर उपस्थित होकर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर देने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज की गई। जिस पर से पुलिस थाना बधाना पर अपराध क्रमांक 237/17.07.2025 धारा 65 (1), 332 बीएनएस व 5 एल/6 पॉक्सो एक्ट का पंजीबध्द कर मामला विवेचना में लिया गया। नाबालिग बालिका संबंधी अपराध होने से पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा थाना प्रभारी बधाना को नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार करने वाले अज्ञात आरोपी की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी बघाना द्वारा प्रकरण में बेसिक पुलिसिंग के माध्यम से पीड़िता एवं पीड़िता के परिवार के सभी सदस्यों से पृथक-पृथक बारिकी से पुछताछ कर आरोपी के बारे में पतारसी की गई। अज्ञात आरोपी के नाम का खुलासा होने पर पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पीड़िता के मामा के लड़के को मुखबिर तंत्र एवं तकनिकी विशलेषण के आधार पर साँवलिया जी से गिरफ्तार किया उक्त प्रकरण में सायबर सेल नीमच का भी विशेष योगदान रहा ।*
*सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में बघाना थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी, उनि रामकिशन सिगावत, प्र आर मोनवीरसिंह, प्रआर प्रदीप शिंदे (सायबर सेल), आर. पंकज पाटीदार आर. ओमप्रकाश पारगी, आर. राहुल डाबी, म.आर. पुजा मालवीय, म.आर. वर्षा राठौर का सराहनीय योगदान रहा। एसपी द्वारा टीम की प्रशंसा की और सम्मानित करने की घोषणा की।*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

