भोपाल.विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन द्वारा सौंपा ज्ञापन . अकरम खान पटेल की रिपोर्ट  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोपाल.विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स संगठन द्वारा सौंपा ज्ञापन . अकरम खान पटेल की रिपोर्ट 

😊 Please Share This News 😊

भोपाल। पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत का पत्रकार सुरक्षा अभियान निरंतर जारी है।आज इसी श्रृंखला में मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के प्रथम दिन की कार्यवाही के बाद प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निजी निवास पर मुलाकात कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग का ज्ञापन सौंपा। 

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट ने विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि मध्य प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवश्यकता है , प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाना नितांत आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर इस मामले को गंभीरता से सदन में रखेंगे।

 

गौरतलब हो कि 2023में पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए बनाई गई समिति वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है तथा सरकार प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं है यही कारण है कि मध्य प्रदेश में 22साल से अधिक समय से सत्ता में होने के बावजूद प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]