चिचोली ब्लॉक में सभी स्कूलों के हाल बे हाल जर्जर गंभीर हालत में स्कूल कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा अधिकारियों का ध्यान नहीं है इस और अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली ब्लॉक में सभी स्कूलों के हाल बे हाल जर्जर गंभीर हालत में स्कूल कभी भी हो सकता है कोई बड़ा हादसा अधिकारियों का ध्यान नहीं है इस और अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

अकरम पटेल

बैतूल

😊 Please Share This News 😊

Akramचिचोली । ब्लॉक के ग्राम पंचायत चुडिया के ग्राम साबाढाना स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है यह विद्यालय भवन 25 साल पुराना है अब भवन की छत की हालत जर्जर स्थिति में है बारिश होने पर सब कमरों मे पानी टपकता है इस कारण स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थी 1 से 5 वाली पूरी क्लास एक ही कक्षा में एक साथ बैठकर अध्ययन करते हैं छत से जगह-जगह प्लास्टर के टुकड़े गिर रहे हैं

गांव के राजवीर वाडीवा ,मांहगीलाल धुर्वे, तुलसीदास वाडीवा , जितेंद्र काकोडिया , राजाराम धुर्वे ने बताया कि स्कूल जर्जर स्थिति में है कभी भी तेज बारिश के चलते स्कूल की बिल्डिंग धराशाही हो सकती है । इस संबंध शिक्षा विभाग के अधिकारियों का अवगत कराया जा चुका है इसके बावजूद भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया हाल ही में राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक स्कूली बिल्डिंग गिरने से कई बच्चों की मौत हो गई थी और कई बच्चे घायल हो गए थे हादसे के बाद विभाग और प्रशासन पर सवाल उठे थे लेकिन अब ब्लॉक में कई स्कूलों की बिल्डिंग जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने नए स्कूल भवन बनाने की मांग की है ताकि बच्चों की पढ़ाई ठीक ढंग से हो सके बिल्डिंग की समस्या को देखते हुए विद्यार्थी एक कक्षा पहली से लेकर पांचवी तक एक साथ एक क्लास में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं । ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा बन रही है जो बच्चे कक्षा एक में पढ़ रहे हैं वही पांचवी क्लास के बच्चे भी पढ़ रहे हैं । विद्यालय परिसर से लगे अतिरिक्त कक्ष एवं किचन सेट की स्थिति भी बेहद जर्जर गंभीर स्थिति में है ऐसे में समूह की महिलाओं को भोजन बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है BRC गलफट जी का कहना है

की सभी स्कूलों मे जहा जहा जर जर भवन हे उनकी रिपोर्ट मगवाई हे ओर ऊपर उच्च अदिकारियों को भेजी हे मेय लिस्ट देखता हु ओर वहा का नाम नही होगा तो जोड़ कर भिजवाता हु ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]