पुलिस विभाग में वर्षों की समर्पित सेवा के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर दिया गया भावपूर्ण विदाई सम्मान”
रतलाम
|
😊 Please Share This News 😊
|
रतलाम.पुलिस विभाग में वर्षों की समर्पित सेवा के बाद तीन पुलिस अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर दिया गया भावपूर्ण विदाई सम्मान” रतलाम पुलिस महकमे के कार्यवाहक उपनिरीक्षक बसंतीलाल नागर, सउनि सुरेश सोनी एवं कार्य वीर सिंह चौहान, द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत द्वारा शासकीय सेवकों के को पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। कार्यवाहक उपनिरीक्षक बसंतीलाल नागर का सेवा काल 39 साल 05 माह 29 दिन, सउनि सुरेश सोनी द्वारा 38 वर्ष 07 माह 16 दिन, एवं कार्य सउनि वीर सिंह चौहान द्वारा 40 साल 10 माह 10 दिन पुलिस विभाग में सेवा देकर आज पुलिस विभाग से विदा हुए।
विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक श्री मति पार्वती गौड, मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ सिवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों के परिजन, पुलिस पेंशनर्स संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

