21.वी सदी कोसलो पर आधारित बाल सभा का आयोजन किया गया रिपोर्ट मनोहर मालवीय
स्कूल चले हम
|
😊 Please Share This News 😊
|
दनतोडिया,शासकीय हाई स्कूल में 21 वीं सदी के कौशलों पर आधारित सतत तथा व्यापक अधिगम एवं मुल्यांकन CCLE बालसभा का आयोजन किया गया | गौरवमयी भारत थीम के अंतर्गत “समाचार पत्र लेखन” सदनावर गतिविधि का आयोजन किया गया |
गतिविधि के प्रारम्भ में सदन का निर्माण और उसके नायक और दलनायक का चयन किया | जिला स्त्रोत समन्वयक ऋतेश पंवार ने छात्रों को समाचार पत्र लेखन का महत्व बताते हुए कहा की -समाचार पत्र हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होकर इससे हमें आसपास होने वाली घटनाओं, देश विदेश की खबरे भी इन्ही समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होती हैं |इस गतिविधि के माध्यम से छात्र सदनवार अपने अपने शीर्षक से समाचार पत्र प्रकाशित करते हैं और आसपास की खबरों को एक पत्रकार के रूप में समझने का प्रयास करते हैं | इस गतिविधि के माध्यम से छात्र समकाह्र पत्र के विभिन्न खंडो जैसे कृषि, संचार तंत्र, तकनिकी, राजनीती, खेल, रक्षा, आदि की भूमिका समझते हैं और उन्हें अपने रचनात्मकता के आधार पर संचार पत्र में प्रकाशित करते हैं |
गतिविधि प्रभारी श्रीमती सीमा खरे ने छात्रों को समकाह्र पत्र का लोगो डिजाईन करना, पृष्ठों की भूमिका आपसी सहयोग, एवं प्रस्तुतिकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया
इस अवसर पर रितेश पंवार, वीरेद्र कैथवास, सीमा खरे, गोपाल शर्मा, कालूसिंह चौहान, कोमल परिहार, राजेश मालीवाड, गोपाल भाभर सहित विद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे |
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

