दिनांक 04/08/2025  *हत्या के आरोपी को चिचोली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दिनांक 04/08/2025  *हत्या के आरोपी को चिचोली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*  अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

दिनांक 03.08.2025 को थाना चिचोली अंतर्गत चौकी भीमपुर में सूचना दी गई कि ग्राम पटवारीढाना चिखली निवासी सुम्मी सेलुकर की उसके पति सुखराम सेलुकर द्वारा कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। उक्त रिपोर्ट सूचनाकर्ता राहुल पिता स्व. गोरेलाल सेलुकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौलीढाना (चिखली) ने दी, जो कि मृतिका का भांजा है।

 

प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चिचोली में आरोपी सुखराम सेलुकर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) BNS के तहत अपराध क्रमांक 455/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

 घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया, के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई एवं सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम के अथक प्रयासों से आरोपी सुखराम सेलूकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी पटवारीढाना (चिखली) को दिनांक 04.08.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

 *सराहनीय भूमिका* 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल, सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, चौकी प्रभारी भीमपुर उपनिरीक्षक दिलीप यादव, उपनिरीक्षक संतोष रघुवंशी, सउनि सुरेशलाल ठाकुर, प्रआर. सुभाष काजले, म.आर. मनीषा पंचेश्वर एवं आरक्षक प्रबल प्रताप सिंह जादौन की सराहनीय भूमिका रही।

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा समस्त टीम को इस त्वरित कार्रवाई हेतु बधाई दी गई है।

 

– PRO पुलिस, बैतूल

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754