*शव फ्रीजर दान किया* टेगौर वार्ड के अभय, अजय और संजय राठोर ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा बैतूल को शव फ्रिजर दान किया। इससे शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा और जरूरतमंद इसका लाभ ले सकेंगे। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*शव फ्रीजर दान किया* टेगौर वार्ड के अभय, अजय और संजय राठोर ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा बैतूल को शव फ्रिजर दान किया। इससे शव को सुरक्षित रखा जा सकेगा और जरूरतमंद इसका लाभ ले सकेंगे।

😊 Please Share This News 😊

*पिता की स्मृति में दान दिया शव फ्रीजर*

अकरम खान पटेल की रिपोर्ट

बैतूल। सेवा कार्यो से अपने बुजुर्गों की स्मृति को चिर स्थाई बनाया जा सकता है। ऐसा ही कार्य टेगौर वार्ड निवासी अभय, अजय और संजय राठोर ने अपने पिता शंभू लाल जी राठौर की पुण्यतिथि पर गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा बैतूल को शव फ्रिजर भेंट कर किया है। राठौर बंधुओं के पिता का स्वर्गवास 15 जुलाई को उनका निधन हो गया था। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सरबजीत सिंघ ने बताया कि यह बहुत ही उपयोगी उपकरण है और इससे शव को सुरक्षित रखा जा सकता है। समिति के हरदीप सिंघ बग्गा ने बताया कि जिसे भी इसकी आवश्यकता हो वह गुरुद्वारा समिति से संपर्क कर सकता है। बॉबी वालिया ने बताया कि श्री गुरु नानक वेलफेयर सोसायटी बैतूल के सहयोग से जनहित में गुरूद्वारा में व्हील चेयर, मेडिकल, स्टेशनरी आदि उपक्रम चलाए जा रहें हैं जिसका कई जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]