रतलाम जिले में स्टाप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 8 अगस्त के मध्य परामर्श संबंधी गतिगतिविधियाँ की रही है।हैं।
|
😊 Please Share This News 😊
|
- सीएमएचओ ने मैदानी क्षेत्र में भ्रमण कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम जिले में स्टाप डायरिया कैंपेन सह दस्तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के दौरान विश्व स्तनपान सप्ताह 1 से 8 अगस्त के मध्य परामर्श संबंधी गतिविधियों की जा रही है। सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे ने जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर आडवाणिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन, सकरावदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरदा, पहुंचकर आयोजित गतिविधियों की मॉनिटरिंग की। उन्होंने सरवन में प्रसव पश्चात देखभाल कक्ष में प्रसूता महिलाओं को शिशु जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के भीतर स्तनपान , 6 माह तक केवल स्तनपान ( शहद, घुट्टी, पानी कुछ भी नहीं ), शिशु जन्म के 6 माह बाद पूरक पोषण आहार प्रारंभ करने तथा शिशु के 2 वर्ष की आयु का होने तक स्तनपान जारी रखने के संबंध में परामर्श दिया।
बेडदा में शबनम खान और काजल चारेल नर्सिंग ऑफिसर और वार्ड बॉय पियुष बिलवानिया उपस्थित पाए गए। नर्सिंग ऑफिसर द्वारा मुख्यालय पर रहकर 12-12 घंटे की ड्यूटी करते हुए प्रतिमाह 55-60 प्रसव किया जाना पाया गया। फोकल प्वाइंट भी व्यवस्थित पाया गया। कार्य की प्रशंसा की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरावदा के नए भवन निर्माण के संबंध में सी एम एच ओ द्वारा जानकारी ली गई। एएनएम रेखा सतवानी का टीकाकरण रजिस्टर चेक किया एवं प्रसव पश्चात शिशु को टीकाकरण बाद यू विन पोर्टल पर इंट्री के लिए कहा। सकरावदा की ए एन एम अनुपस्थित पाई गई। इस संबंध में कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। सी एम एच ओ के साथ सी पी एच सी सलाहकार श्री लोकेश वैष्णव उपस्थित रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी अंतर्गत डॉ दीपक मेहता चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर डाबड़ी पर ओचक निरीक्षण किया गया। जिसमें श्री सुमित राठौड़ सी एच ओ बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाएं गए। संबंधित ए एन एम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित पाई गई। निरीक्षण दल द्वारा सी एच ओ के अनुपस्थित होने संबंधी पंचनामा बनाया गया । निरीक्षण में श्री मदनलाल डाबी सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

