*खतरनाक घाट मार्ग के खिलाफ जनता का बिगुल — नया रास्ता दो!* *घाट से मुक्ति की मांग — आमला से सारणी की दूरी घटाने के लिए नया मार्ग निर्माण का ज्ञापन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जो राह हमें मौत के साए में ले जाए,*
*उस राह पर अब कोई क्यों जाए?*
*हम मांग रहे हैं जीने का हक,*
*वरना सड़कों पर होगा हल्ला-शोर और धक!”*
बैतूल से अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
*आमला।* मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को *परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,* *मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश मोहन यादव* तथा *पंचायत एवं ग्रामीन विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल* के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आवरिया से ठानी होते हुए खटगढ़ से बेलोड तक लगभग 5 किलोमीटर लंबा नया मार्ग निर्माण करने की मांग रखी गई।
निवासियों का कहना है कि इस मार्ग के बनने से आमला से सारणी की दूरी करीब 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे न केवल समय और ईंधन की बचत होगी बल्कि मौजूदा खतरनाक घाट मार्ग से भी राहत मिलेगी। वर्तमान मार्ग बेलूंड होकर जाता है, जिसमें 6 किलोमीटर लंबी खड़ी चढ़ाई वाला घाट है। दोनों ओर गहरी खाई होने के कारण यह रास्ता दुर्घटना-प्रवण और खतरनाक बना हुआ है।
*नगरवासियों की मांग*
स्थानीय लोगों का कहना है कि नया मार्ग बनने से घाट में सफर करने की जरूरत नहीं रहेगी और आमला से सारणी की दूरी 10–15 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा।
निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण की दिशा में शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो आवरिया की समस्त जनता द्वारा प्रदर्शन, चक्काजाम, उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल जैसे कदम उठाए जाएंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में मोहम्मद आसीफ लंघा (अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट), सुखदेव नारे, सलमान खान, विनोद, बृजेश राठौर, रविकांत उघड़े, पंकज बिंजवे, गगन पटवारी, गोविंद पटवारी, संजय बिंजव, तब्बू पवार, हरीश टिकरी, दीपक, सुमित, अखिलेश, मोहन, अमित, धर्मेंद्र, राहुल, सुनील, अनिल, रोहित नारे, प्रेम लाल मौर्य, जितेंद्र शर्मा (पत्रकार), गोलू सोनी (पत्रकार), बंटी, राहुल अतुलकर, अशफाक खान, कमल डांगे, आकाश कोस्टी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
*इनका कहना है*
आवरिया से ठानी होते हुए बेलुण्ड होते सारणी सड़क निर्माण की मांग जनसुनवाई में की गई है युवाओ का आवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया जाएगा।
*शेलेंद्र बड़ोनिया एसडीएम आमला*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

