जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी एवं ऋषभ जैन का पर्यूषण महापर्व आराधना हेतु कानपुर उत्तर प्रदेश प्रस्थान  रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी एवं ऋषभ जैन का पर्यूषण महापर्व आराधना हेतु कानपुर उत्तर प्रदेश प्रस्थान  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड जैन समाज के महा पर्वाधि राज पर्यूषण महापर्व 20 सितंबर से 27 सितंबर तक मनाए जाएंगे हेतु इस जैन समाज के , मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी महिदपुर रोड एवं संगीतकार ऋषभ जैन राणावत कविंद्र नगर बुढा इस वर्ष पर्यूषण महापर्व की आराधना करवाने के लिए कानपुर उत्तर प्रदेश 18 तारीख सोमवार को प्रस्थान करेंगे पर्यूषण महापर्व के दौरान अष्टानिका एवं कल्पसूत्र महाशास्त्र के प्रवचन स्नात्र पूजा,भक्तांबर पाठ, प्रतिक्रमण परमात्मा भक्ति एवं विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी महापर्व के दौरान महावीर जन्म वांचन समारोह सा सांवत्सरिक क्षमापना महापर्व मनाया जाएगा जैन समाज के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है यह पर्व आत्म शुद्धि, जप, तप ,आराधना एवं आत्मा को सजाने का पर्व है भंडारी 8 दिनों तक कानपुर नगर में रहकर धर्म आराधना को संपन्न करेंगे वर्धमान स्वाध्याय मंडल के सानिध्य एवं परम पूज्य साध्वी जिन शिशु प्रज्ञा श्री जी म,सा की आज्ञा एवं सिरोही निवासी मनोज भाई हरण के निर्देशन में विगत 25 वर्षों से भारत भर के विभिन्न राज्य एवं संघो में पर्युषण महापर्व की आराधना संपन्न करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है सचिन भंडारी की इस धार्मिक मंगलमय यात्रा पर जैन श्री संघ, परिषद परिवार ,समाज जनों, ईस्ट मित्रों ,पत्रकार साथियों एवं नगरजनो द्वारा यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाइयां दी गई

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754