भोपाल.मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्तमान में घोषित जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्तियाँ पार्टी हाईकमान के मार्गदर्शन और ए.आई.सी.सी. द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर की गई – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

भोपाल.मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्तमान में घोषित जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्तियाँ पार्टी हाईकमान के मार्गदर्शन और ए.आई.सी.सी. द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर की गई

😊 Please Share This News 😊

*मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल*

*दिनांक : 18 अगस्त 2025*

 

*संगठन में अनुशासन सर्वोपरि.

 

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्तमान में घोषित जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्तियाँ पार्टी हाईकमान के मार्गदर्शन और ए.आई.सी.सी. द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर की गई हैं। यह निर्णय कांग्रेस की लोकतांत्रिक परंपराओं और संगठन सृजन अभियान की प्रक्रिया का हिस्सा है।

 

*डॉ. संजय कामले संगठन प्रभारी महासचिव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने स्पष्ट कहा है कि*

 कांग्रेस पार्टी में हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अपनी भावनाएँ रखने का पूरा अधिकार है, किंतु पार्टी विरोधी गतिविधियाँ अथवा सोशल मीडिया पर संगठन या नेतृत्व के खिलाफ बयान देना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

 

उन्होंने चेतावनी दी कि जिन पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं ने फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी अथवा नेतृत्व के खिलाफ बयान दिए हैं, वे तुरंत अपने वक्तव्य हटाएँ और सभी भावनाएं पार्टी के मंच पर ही रखें।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार सभी संबंधितों को 24 घंटे की समय सीमा दी गई है। इस अवधि के भीतर यदि पार्टी/नेतृत्व विरोधी पोस्ट या टिप्पणियाँ नहीं हटाई जाती हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

*डॉ. कामले ने कहा –*

“कांग्रेस एक परिवार है और मतभेद संवाद से दूर किए जा सकते हैं। लेकिन संगठन की गरिमा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस का हर सिपाही भाजपा के खिलाफ संघर्ष और जनता की सेवा के लिए खड़ा है। इसलिए आंतरिक असहमति को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की बजाय संगठन की अनुशासन समिति और प्रदेश प्रभारी,प्रदेश अध्यक्ष , नेता प्रतिपक्ष के अलावा संगठन प्रभारी महासचिव के समक्ष ही रखा जाए।”

 

*डॉ. संजय कामले*

 

*महामंत्री संगठन*

*मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754