राष्ट्र निर्माता राजीव गाँधी को दी भाव पूर्ण श्रद्धांजलि *ब्लाक कांग्रेसग्रामीण ने किया ग्राम हररावड़ी कार्यक्रम. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली : आज राष्ट्र निर्माता पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गाँधी को ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा ग्राम पंचायत हररावाड़ी मे श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरका सिंह ने की.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकिशन यादव शिवचरण यादव ब्लाक अध्यक्ष महिला कांग्रेस इंद्रा देवी बडोनीया उपस्थित थे.कार्यक्रम मे सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर कार्य क्रम का शुभरम्भ किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश उइके, कांग्रेश वरिष्ठ नेता अभिमन्यु यादव, उपसरपंच ग्राम पंचायत चूड़ियां बहादुर सिंह,उईके ब्लॉक अध्यक्ष आदिवासी शिव चरण यादव, रामनारायण छोटू यादव, सोबू पंडोले पूर्व जनपद सदस्य आदि ने सम्बोधित करते हुए स्व राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए संचार क्रांति के जनक के साथ सच को स्वीकार करने का अदम्य साहस की प्रशंसा करते उनको राष्ट्र का नव निर्माता बताया. कार्य क्रम का संचलन किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अखलेश पटेल ने किया व आभार युवा कांग्रेस नेता व सरपंच सोनल धुर्वे सोनू ने किया. कार्यक्रम मे पूर्व सरपंच कालू राम कवडे, संतु उइके, जगदीश उइके संजूरमेश, धनुष यादव मिथुन यादव, बादल उइके, नंदराम महाराज, प्रमोद यादव व महिलाये व युवा बुजुर्ग उपस्थित रहे.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

