पत्रकार साथी एवं पदाधिकारी बड़े ही उत्साह और जोश के साथ इस ऐतिहासिक महाअधिवेशन में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*बैतूल जिले से पत्रकारों का जत्था मुंबई महाअधिवेशन के लिए रवाना*
*23 अगस्त को मुंबई में होगा PCWJ का राष्ट्रीय महाअधिवेशन*
बैतूल से अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
मुंबई। पत्रकारिता की सशक्त आवाज़ और पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाला संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) देश के इतिहास का सबसे बड़ा महाअधिवेशन आयोजित करने जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 23 अगस्त 2025 को मुंबई के जूह-अंधेरी वेस्ट में भव्य रूप से संपन्न होगा।
महाअधिवेशन की अगुवाई संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सैय्यद खालिद कैस के मार्गदर्शन में की जा रही है। डॉ. कैस हमेशा से पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार पत्रकारों को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रहा है।
इस आयोजन में संगठन की राष्ट्रीय महासचिव शशि दीप की अहम भूमिका रही है। उनके अथक प्रयासों और प्रेरणा से यह महा-संगम मुंबई की धरती पर आकार ले रहा है। शशि दीप के नेतृत्व ने संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया है।
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से भी पत्रकारों का बड़ा जत्था महाअधिवेशन में शामिल होने रवाना हुआ है। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शेख जाकिर (जाकिर भारतीय) और जिला अध्यक्ष इरशाद खान अपनी पूरी टीम के साथ इस यात्रा में शामिल हैं।
इस जत्थे में शामिल प्रमुख पत्रकार:
इरशाद खान जिला अध्यक्ष बैतूल
पत्रकार विशाल भौरासे (बैतूल)
अध्यक्ष (pcwj)मोहम्मद आसीफ लंघा (आमला)
पत्रकार मोहम्मद अफसर (मुलताई)
पत्रकार राजेश खडसे (मुलताई)
पत्रकार युवराज पोटफोंडे (मुलताई)
पत्रकार अकरम खान (चिचोली)
पत्रकार राजेंद्र यादव (चिचोली)
पत्रकार साथी एवं पदाधिकारी बड़े ही उत्साह और जोश के साथ इस ऐतिहासिक महाअधिवेशन में भाग लेने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

