आपके आवश्कता के लिए जरूरी मोबाइल नंबर सरकारी विभाग के
|
😊 Please Share This News 😊
|
- *म0प्र0 शासन की तरफ से प्रदेश के लिये Mobile Numbers-*
शहर के नागरिक किसी भी प्रकार की समस्या होने पर दिए नंबर पर फोन करें और शिकायत नंबर भी लें.
1.बिजली की समस्या :- 18002331912
0755 2551222
2. नगर निगम कॉल सेंटर :- 18002330014
155304
3.गैस सिलेंडर लीकेज :- 1906
4. मतदाता परिचय पत्र:- 1950
5.अस्पताल में इलाज न मिलने गंदगी व फोन पर बीमारी के उपचार :- 104
6.सांप निकलने :-
जफर खान 9893661295
शाहिद खान 9826291176
निखिल राउत9424724258
7.आधार कार्ड :-
18002331947
8.किसी भी विभाग की समस्या मुख्य मंत्री हैल्प लाईन :- 181
9. बुजुर्ग जनों की सहायता:-
18002331253
10.बीमार पशु :-1962
11.बच्चों पर अत्याचार :- 1098
12.महिला अपराध :- 1090
13 पुलिस सहायता :- 100
14 स्थानांतरण
7987708739
15 kismat news 🎤
No 7869552754
आप सभी से निवेदन है इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने परिवार के साथ, सभी दोस्त, रिश्तेदारों को बताएं, जागरूक करें .

पूजा के नाम से बिक रहा 67 लीटर मिलावटी घी जप्त
उज्जैन 23 फरवरी । कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाकर खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा आज 23 फरवरी को सूचना के आधार पर माणक इन्टरप्राईजेस, 40 सूरज नगर, उज्जैन (प्रोप्रायटर अंकित कुमार जैन) पर आकस्मिक जांच की गई, यहाँ नंदादीप पूजा घी के नाम से मिलावटी घी का विक्रय किया जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी डी शर्मा ने बताया कि अधिकारियों की टीम ने यहाँ पर 01 लीटर, 500 मि.ली. एवं 100 मि.ली. पैक में कुल 67 लीटर मिलावटी घी (विक्रेतानुसार मूल्य लगभग 13000/-)रूपये जप्त किया और सभी प्रकार की पैकिंग में विक्रय हो रहे घी के सेम्पल लिये गये। पूजा के नाम पर मिलावटी घी विक्रेता द्वारा 183/- रूपये प्रति लीटर की दर पर क्रय कर रिटेलर्स को 190/- रूपये प्रति लीटर के दर से विक्रय किया जाता है, जहाँ रिटेलर सम्भवतः देशी घी के रूप में अच्छे मुनाफे पर विक्रय करता है। टीम ने यहाँ से नारियल तेल के सेम्पल भी लिये। इसके अतिरिक्त टीम ने एक मसाला पिसाई केन्द्र – शुभ मसालें, सरदारपुरा उज्जैन (प्रोप्रायटर महेश जाधव) पर भी आकस्मिक जांच कर लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर एवं धनिया पावडर के नमूनें लिये। सभी नमूनें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये। नमूना जांच रिपोर्ट उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जांच रिपोर्ट उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार स्वामी, बसंतदत्त शर्मा, बी.एस.देवलिया आदि शामिल थे।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

