मुंबई। PCWJ पत्रकार संगठन का तीसरा राष्ट्रीय महा अधिवेशन अँधेरी वेस्ट के मेयर ऑडिटोरियम हाल मे संपन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप मे हास्य कलाकार राजकुमार सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।
|
😊 Please Share This News 😊
|
PCWJ का तीसरा राष्ट्रीय महा अधिवेशन मुंबई के मेयर ऑडिटोरियम मे हुआ संपन्न.
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल से पहुंचे पत्रकारों के दल नें राष्ट्रीय संस्थापक डॉ सैय्यद खालिद कैस साहब और आयोजक शशिदीप का किया सम्मान।
मुंबई। PCWJ पत्रकार संगठन का तीसरा राष्ट्रीय महा अधिवेशन अँधेरी वेस्ट के मेयर ऑडिटोरियम हाल मे संपन्न हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप मे हास्य कलाकार राजकुमार सहित अन्य अतिथि शामिल हुए।
जहाँ पत्रकारों के हित मे पुरे देश मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित पत्रकार कल्याण एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
वही PCWJ के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ सैय्यद खालिद कैस साहब एवं कार्यक्रम की आयोजक शशिदीप जी कों सफल आयोजन के लिए बैतूल टीम की ओर से सम्मानित किया गया।
बैतूल जिलाध्यक्ष इरशाद खान और आमला अध्यक्ष आसिफ लाघा सहित मुलताई के अध्यक्ष राजेश खड़से और चिचोली की टीम नें शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए।
वही इस महा अधिवेशन मे देश भर से शामिल हुए पत्रकारों कों संस्था की ओर से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर देश के चौथे स्तम्भ की हो रही दुर्दशा पर डॉ सैय्यद खालिद कैस साहब की नई किताब का विमोचन किया गया,वही कलम से देश और समाज सेवा के क्षेत्र में अहम् योगदान देने वाले कलमकार साथियो कों मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

