बिछड़ा कुछ इस अदा से रूत ही बदल गई, एक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया “आपको शत् शत् नमन, अश्रुपूर्ण श्रद्वाजंलि, सादर नमन….
|
😊 Please Share This News 😊
|
आज मन बेहद आहत है! एक स्तब्ध कर देने वाली खबर से,नगर परिषद चिचोली के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चिचोली विकास खंड मे भाजपा को स्थापित करने वाले,वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय श्री संतोष् मालवीय जी (बाबूजी) हमारे बीच नही रहे!
आज चिचोली नगर ने अपने विकास पुरुष को खो दिया है! जिसने अपने सरंपची कार्यकाल से लगाकर नगर परिषद के कार्यकाल तक चिचोली की जनता को अपने अथक परिश्रम से वो सबकुछ दिया । जो हर किसी राजनेता के लिए संभव नही ! आप जैसे नेता एक सदी मे जन्म लेते है!
प्रधानमंत्री आवास,से लगाकर वृद्धा पेंशन तक की चिंता आज तक बाबू जी ने की।
आज मध्यप्रदेश के अन्दर किसी नगर परिषद मे सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री आवास कही मिले है तो वह चिचोली नगर है। चिचोली के प्रत्येक गरीब नागरीक की चिन्ता करने वाले बाबूजी सही मायने मे चिचोली के विकास पुरुष थे।
अपने सरल सहज अन्दाज से हमेशा हम सब से मिलने वाले श्री मालवीय जी मुझे ही नही सभी से कहते थे। डर को दिल से निकाल दो और तेज बनो! और हमेशा दूसरो की मदद करो।
बाबूजी, आप हमारी स्मृतियो मे हमेशा जिंदा रहोगे। आपके लिए लिखने को बहुत कुछ है! लेकिन आज मेरी कलम भी आहत है। शायद ये आपका स्नेह है ।
आपको शत् शत् नमन, अश्रुपूर्ण श्रद्वाजंलि, सादर नमन….
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

