जबलपुर.*मोमिन ईदगाह गोहलपुर की विरासत को बचाने लामबंद हुआ जबलपुर का मुस्लिम समाज.* *राजनीति व बिरादरी बंदी से ऊपर उठकर आर-पार की* *जंग का* *ऐलान* तालिब हुसैन, पत्रकार
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. ईदगाह कलां रानीताल के बाद जिले की दूसरी सबसे बड़ी मोमिन ईदगाह गोहलपुर का गौरवशाली इतिहास है.
सन 1932 में वजूद में आयी ईदगाह मुस्लिम समाज की मीरास व आस्था का ही केंद्र नहीं है, बल्कि सामाजिक, एवं सांस्कृतिक मेल जोल का मर्कज़ है. अपनी खून पसीने की कमाई से पायी पायी जोड़कर समाज को धरोहर देने वाले बुज़ुर्गों ने स्वतंत्रता संग्राम में भी अपना योगदान दिया है. ख़ास बात यह है कि इसकी निगरानी व देखरेख के लिए जब भी प्रबंध कमेटी बनायी गयी, उसके पदाधिकारियों का चयन हमेशा सर्वसम्मति से होता रहा है. यह पहला मौका है कि जब पैराशूट कमेटी बनाकर शासन प्रशासन के दख़ल से नवगठित कमेटी को प्रभार दिलाने की जद्दोजहद की जा रही है. जिसके विरोध में बीते आठ माह से थम थमकर मुख़ालफ़त की जा रही है. एक बार फिर एसडीएम द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने के बाद मुस्लिम समाज अपनी मीरास व विरासत को बचाने एकजुट हो गया है.
ईदगाह एक्शन कमेटी के बैनरतले विरासत को बचाने बैठक आयोजित की गयी. मोमिन अंसार समाज के सरदार सूफ़ी हाजी अब्दुल हकीम बाबा ने बैठक की सदारत करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि हम राजनीति व बिरादरीबंदी से ऊपर उठकर अपनी सामाजिक, धार्मिक विरासत को बचाने हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहें. कोषाध्यक्ष अब्दुल ख़लील अंसारी, सरदार हाजी मुहम्मद हनीफ़ हन्नू, सरदार हाजी मुहम्मद जमील, सरदार मुख़्तार बाबा, सरदार इरशाद अंसारी, सरदार मुख़्तार अंसारी, सरदार बरकत बुग्गा, पार्षद अख्तर अंसारी, सरदार ग़नी पेन्टर, सरदार मुहम्मद सग़ीर, एड. फ़िरोज़ अहमद अंसारी,
सरदार फ़ज़ल अंसारी, सरदार शमसुद्दीन बडडे, हाजी सरदार मुहम्मद यूनुस, सरदार मुहम्मद जमील, सरदार रशीद अंसारी, सरदार अब्दुल ग़नी, पार्षद वकील अंसारी, पार्षद याकूब अंसारी, पार्षद शफ़ीक हीरा, निसार अहमद निसार, पार्षद गुलाम हुसैन सहित कई वक्ताओं ने कहा मोमिन ईदगाह हमारे पूर्वजों की अमानत है जिसकी हिफ़ाज़त करने के लिए हम हर मोर्चे पर संघर्ष हेतु तत्पर हैं. बैठक में सगीर बम्बईया, रशीद हिना, हाजी शकील, अदनान अंसारी, हाफ़िज़ निज़ामुद्दीन, मुमताज़ अंसारी, कय्यूम जावेद, हाजी फ़िरोज़ बाबा,
मेहफ़ूज़ मास्टर, भोला अंसारी, जिलानी बेग, मुहम्मद फ़रीद, अफ़ज़ाल रहमानी, हाजी मतलूब अंसारी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

