बैतूल.*ब्रह्माकुमारीज की पूर्व प्रशासिका दादी प्रकाशमणि के पुण्यतिथि पर महा रक्तदान शिविर* *122 यूनिट रक्तदान हुआ।*   अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*ब्रह्माकुमारीज की पूर्व प्रशासिका दादी प्रकाशमणि के पुण्यतिथि पर महा रक्तदान शिविर* *122 यूनिट रक्तदान हुआ।*   अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। ब्रह्माकुमारीज की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 18 वी पुण्य स्मृति दिवस को विश्व भर में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। दादीजी द्वारा की गई विश्व सेवा को सम्मान देने तथा उनकी शिक्षाओं को विश्व के सभी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के लक्ष्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज बैतूल केंद्र प्रभारी बीके मंजू बहन ने बताया कि हर 3 सेकंड में किसी एक व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। हजारों लोग इसी कारण अपनी जान गंवा देते है क्योंकि उन्हें समय पर रक्त नहीं मिल पाता। इस अभियान में यह भी लक्ष्य रखा गया है कि एक लाख यूनिट रक्त एकत्र कर जिससे लगभग 3 लाख लोगों की जान बचाई जा सके। अभियान के अंतर्गत भारत और नेपाल के सभी ब्रह्माकुमारीज सेंटर के रक्तदान केंद्र के रूप में 1100 से अधिक रजिस्ट्रेशन किए गए, जहां 22 अगस्त से 25 अगस्त तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 

*आयोजन का उद्देश्य* 

संस्था ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य हर बूंद मायने रखता है क्योंकि एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, जाति धर्म भाषा क्षेत्र इस सब की दीवारों को तोडक़र के मानवता ही सच्चा धर्म है इसका उत्थान करना है, सहानुभूति जिम्मेवारी और नागरिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना है, भारत में आपातकाल, आपदा प्रबंधन जैसी समस्याओं से निपटारा और उसको सामना करने की सक्षमता को बढ़ाना है, कम्युनिटीज के बीच में विश्वास, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है। 

*ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित* 

शिविर के दौरान संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, नपा अध्यक्ष बैतूल पार्वती बारस्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार, नायब तहसीलदार यूके, डॉ.अंकिता सीते, संजय पप्पी शुक्ला, डॉ.कृष्णा मौसिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.जयदीप पोपली, शैलेन्द्र बिहारियां मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी हर तीन महीने में रक्तदान करने और लोगों को नशा मुक्त बनाने की शपथ ली साथ ही सभी ने शिविर में रक्तदान किया। शिविर के दौरान लगभग 122 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। 

इस अवसर पर स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी बीके मंजू बहन, बीके सुनीता बहन, बी के अरुणा, बीके पूर्णिमा,बी के अर्चना, बीके सविता एवं बीके नंदकिशोर सहित अनेक रक्त वीर भाई-बहनो ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया जिसमें युवा, शैक्षणिक संस्थान, सामाजिक संगठन, ब्लड बैंक, अस्पताल, प्रशासनिक विभाग, सुरक्षा विभाग, वन विभाग के साथ और अन्य जागरूक नागरिक एवं ब्रह्माकुमारीज के भाई बहन भी शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754