तीर्थंकर परमात्मा का जन्म ही मानव मात्र के कल्याण के लिए होता है– सचिन भंडारी नगर में हुई कौन बनेगा पुण्यशाली प्रतियोगिता. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
महिदपुर रोड स्थानीय धर्मनाथ स्वामी कांच वाला मंदिर में चल रही पर्युषण महापर्व की आराधना के अंतर्गत सातवें दिन मंगलवार को धर्म सभा में जिनवाणी का रसपान कराते हुए स्वाध्याय बंधु सचिन भंडारी ने कहा कि तीर्थंकर परमात्मा का जन्म मानव मात्र के कल्याण के लिए होता है वह स्वयं तो संसार रूपी सागर से पार होते ही है एवं जो उनकी की शरण में आता है उन्हें भी भव पर लगा देते हैं रात्रि में धर्मनाथ दादा के दरबार में अति भव्य भक्ति भावना का आयोजन वर्धमान स्वाध्याय मंडल के सुमधुर संगीतकार ऋषभ जैन राणावत एवं सचिन भंडारी के निर्देशन एवं सकल जैनश्री संघ की उपस्थिति में सुमधुर भक्ति गीतों के साथ संपन्न किया गया जिसमें उपस्थित समाज जनों ने परमात्मा के सामने गरबा चवर नृत्य कर महान पुण्य का उपार्जन किया। रात्रि में कौन बनेगा पुण्यशाली प्रतियोगिता का अद्भुत अद्वितीय आयोजन जैन भवन में किया गया जिसमें सभी समाजजन ने भाग लेकर ज्ञान का अर्जन कर धर्म लाभ प्राप्त किया जिसमें श्रीमती अंजना लवली कोचर, एवं श्रीमती हनी मोहित भंडारी ने कौन बनेगा कौन पुण्यशाली बनकर प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी समाज जनों द्वारा इस प्रतियोगिता एवं भक्ति भावना की हृदय के अंतरतल से सराहना कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस मंगलकारी अवसर पर सकल धरमनाथ जैन श्री संघ, वरिष्ठ श्रावक, श्राविका, धर्मनाथ महिला मंडल एवं बच्चों ने उपस्थित होकर जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि करी उक्त जानकारी जैन समाज की मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

