// बीजादेही पुलिस ने गौ वंश को कत्ल खाना ले जाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार // अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
दिनांक- 24/08/2025
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल एन. झारिया के द्वारा गौ वंश तस्करों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गये है। इसी क्रम में श्रीमान अति. पु.अ. श्रीमति कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाहपुर श्री मान मयंक तिवारी महोदय के मार्ग दर्शन में बीजादेही पुलिस ने अवैध गौ वंश की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को मय 26 नग गौ वंश के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।
विवरण- दिनांक 27/08/2025 को सुबह सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति बहुत सारे गौ वंश को कत्लखाने ले कर जा रहे हैं उक्त सूचना थाना बीजादेही के पुलिस बल के द्वारा मौके पर पहुंच कर तस्दीक की गयी जो कि दो व्यक्ति 26 गौ वंश को एक दूसरे से गाथा बांध कर क्रूरता पूर्वक मारपीट कर हांकते भगाते हुए महाराष्ट्र तरफ ले जाते पाए गए। उक्त दोनों व्यक्तियों को हमराह स्टाफ तथा ग्रामीणों की मदद से पकड़ा दोनों आरोपियों के नाम पता पूछने पर नाम 1. सुमरत पिता पतिराम चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम चुड़िया 2. राकेश पिता दामा उर्फ दामू धुर्वे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सावाढाना चूड़िया थाना चिचोली को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 4 नग बछड़े, 8 नग बछिया, 3 नग नरिया एवं 11 नग गाय कुल 26 नग कुल कीमती 71500/- रुपये के अवैध गौ वंश को क्रूरता पूर्वक भूखे प्यासे खदेड़ते हुए मारपीट करते हुए कत्ल खाने ले जाने से विधिवत जप्त किया गया। उक्त गौ वंश को आरोपियों के कब्जे से छुड़ा कर मेडिकल कराया गया तथा ग्राम कुंड़ी गौशाला शाहपुर में सुरक्षार्थ रखवाया गया हैं। उक्त आरोपियों का कृत्य धारा 4, 6, 9 मध्य प्रदेश गौ वंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. सुमरत पिता पतिराम चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम चुड़िया थाना चिचोली
2. राकेश पिता दामा उर्फ दामू धुर्वे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सावाढाना चूड़िया थाना चिचोली
जप्ती – 4 नग बछड़े, 8 नग बछिया, 3 नग नरिया एवं 11 नग गाय कुल 26 नग कुल कीमती 71500/- रुपये
पुलिस दल– कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि रवि शाक्य, सउनि अवधेश वर्मा, प्रधान आरक्षक 229 देवीप्रसाद सिलुकर, प्रधान आरक्षक 337 परसराम देवड़ा, आरक्षक 578 मनीराम उइके, आरक्षक 382 ऋषिराज राठोर, सैनिक 178 राजकुमार यादव सराहनीय भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

