बैतूल.स्कूली विद्यार्थियों को स्वल्हार वितरित कर मनाया जन्मदिन. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। चिचोली
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली = बच्चे हो या बुजुर्ग मानवसेवा जनसेवा के रूप में आजकल जन्मदिन लोगों के द्वारा मनाया जा रहा है इसी कड़ी में समाजसेवी एवं पत्रकार विनय आर्य के कनिष्ठ पुत्र विराज आर्य का प्रथम जन्मोत्सव फिजूल खर्च न कर परोपकार के रूप में जनसेवा मानव सेवा कर मनाया गया
बताया गया कि पुत्र विराज आर्य के प्रथम जन्मोत्सव के अवसर पर चिचोली ब्लॉक के एकीकृत माध्यमिक शाला हर्रावाडी में कक्षा पहली से आठवी क्लास के छात्र छात्राओं को स्वल्पाहार वितरित कर बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया ।
सरपंच सोनू धुर्वे ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर मानव सेवा करना बहुत ही परोपकार का कार्य है लोगो के द्वारा आजकल फिजूलखर्च ज्यादा किया जाता है इस प्रकार परोपकार कर जन्मदिन मनाना चाहिए।
इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत हर्रावाडी सरपंच सोनू धुर्वे, उपसरपंच, संजू परतें एवं प्रधान पाठक आर पी चतुर्वेदी , सहायक शिक्षक बबलू बास, शिक्षिका आशा भूसुमकर , अनीता झोड , सुनीता मोडक, नेहा आर्य, दिव्या आर्य , विनय पवार, मालती ऊईके , जुगिया बाई इत्यादि मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

