महावीर और गांधी की धरती मांसाहारी और नौ सौ चूहे खाने वाला शाकाहारी इस अंधे न्याय के रोके हम नहीं रुकेंगे चाहे सारी दुनिया प्रतिबंध लगा दे पर गलत बात पर हम नहीं झुकेंगे
|
😊 Please Share This News 😊
|
जब अटलबिहारी वाजपेयी जी के प्रधानमंत्री काल में परमाणु विस्फोट किए थे तब भी अमेरिका ने भारत पर प्रतिबंध लगाये थे ,कुछ ऐसा ही माहौल अब अमेरिका टैरिफ़ लगाकर कर रहा है तो ये पुरानी कविता याद आ गई ।
परमाणु विस्फोट
सारी दुनिया के सिल गए होंठ
आज़ादी की पचासवीं वर्षगांठ पर
पाँच-पाँच विस्फोट
परमाणु -परीक्षण के बाद
कांग्रेस ने सवाल उठाया
कि परीक्षण के लिए
यही समय क्यों चुना ?
तो इसका जवाब भी मैंने ही बुना
वैसे तो कौन चुका सकता है
माँ का कर्ज़
पर बच्चों का भी होता है
अपनी माँ के प्रति फ़र्ज़
भारत माँ के सीने में
उमड़ उठा दुलार
जब मदर्स डे पर अटल बिहारी ने
भारत माँ को दिया सर्वश्रेष्ठ उपहार
धन्य-धन्य हे अब्दुल कलाम
बार -बार है तुझे सलाम
ये थी विश्व राजनीति की
शतरंज पर मात देने वाली गोट
आज़ादी की पचासवीं वर्षगांठ पर
पाँच-पाँच विस्फोट
ओ अमेरिका,ओ खिसियानी बिल्ली
अब तू खम्बा नोच
प्रतिबंध तो लगा दिए
ज़रा अपने गिरेबान में भी
झांक के सोच
ओ दुनिया तथाकथित बाप
तू करे तो पुण्य,हम करें तो पाप
हमारा बोलना भी बड़बढ़ाना
और तेरा बड़बड़ाना भी जाप
तेरा खून ,खून हमारा खून पानी
हम करें तो गुंडागर्दी
तू करे तो पहलवान
महावीर और गांधी की धरती मांसाहारी
और नौ सौ चूहे खाने वाला शाकाहारी
इस अंधे न्याय के रोके हम नहीं रुकेंगे
चाहे सारी दुनिया प्रतिबंध लगा दे
पर गलत बात पर
हम नहीं झुकेंगे
हम वीर हैं
हम नहीं लेते किसी की ओट
आज़ादी की
पचासवीं वर्षगांठ पर पाँच-पाँच विस्फोट ।
(अरुण जैमिनी)
इक़बाल उस्मानी की विशेष ख़बर
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

