उज्जैन में आगामी पर्वों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, एडीएम और अन्य अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन,02 सितम्बर।
आगामी पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कंट्रोल रुम के सभाकक्ष में मंगलवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, एडीएम श्री अत्येंद्र सिंह गुर्जर ,अपर आयुक्त नगर निगम श्री संतोष टैगोर , एडीशनल एसपी श्री जी.पी पाराशर ,श्री नीतेश भार्गव ,सीएसपी कोतवाली श्री राहुल देशमुख , एसडीएम श्री पवन बारिया, एसडीएम श्रीमती कृतिका भीमावत , श्री एल.एन गर्ग , संबंधित विभागों के अधिकारीगण और समिति के सदस्य उपस्थित थे।
Ujjain Commissioner Collector Office Ujjain JDjansampark Ujjain
#शांति_समिति #कानून_व्यवस्था #उज्जैन #प्रशासन #पर्व_व्यवस्था
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

