जश्ने ईद मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर बाबा फरीद फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओपन क्विज कंपटीशन आयोजित किया गया, – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जश्ने ईद मिलाद उन नबी के मुबारक मौके पर बाबा फरीद फाउंडेशन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओपन क्विज कंपटीशन आयोजित किया गया,

😊 Please Share This News 😊

 जिसमें सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। मोहसिन ए कायनात अवार्ड से मध्य प्रदेश वक्फ अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल, आईपीएस राहुल देशमुख और सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में जुलूस में शामिल लोगों के लिए आइसक्रीम का वितरण किया गया और सर्वश्रेष्ठ झांकियों को शील्ड प्रदान की गई। शहर काजी खलीकुर रहमान, सीरत नबी कमेटी के सदर गबू बाबा और पार्षद इमरान खान का इस्तकबाल किया गया।

 

इस अवसर पर मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, वहीद भाई कोटा वाले, पूर्व पार्षद रहीम लाला, सैयद आशिक अली पत्रकार किस्मत न्यूज़, अ. खालिक, पार्षद पति सादिक खान, टाइगर अकादमी के डायरेक्टर सैयद जमीर अब्बास और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने जुलूस में शामिल लोगों को आइसक्रीम का वितरण किया और उनका इस्तकबाल किया।

 

बाबा फरीद फाउंडेशन के अध्यक्ष रफीक खान और सचिव कुर्बान खान ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जश्ने ईद मिलाद उन नबी के मौके पर लोगों को एकजुट करना और समाज में प्रेम और सौहार्द का संदेश फैलाना है। संचालन मोहम्मद इकबाल उस्मानी ने किया और सचिव हाजी इस्माइल खान ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]