इंदौर/बैतूल (मध्यप्रदेश)।*धरती पर अवतार का महापर्व: संत रामपाल जी महाराज के 75वें अवतरण दिवस पर दहेजमुक्त विवाह, रक्तदान और देहदान संकल्प के संग अनोखे आयोजन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
पूर्ण परमात्मा कबीर साहेब के अवतार स्वरूप जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी का 75वां अवतरण दिवस मध्यप्रदेश के सतलोक आश्रम किठोदा (इंदौर) और सतलोक आश्रम उड़दन (बैतूल) में अपार श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में यह आयोजन आध्यात्मिकता, समाज सुधार और मानव कल्याण का अनुपम संगम बन गया।
सतलोक आश्रम बैतूल
समारोह के दूसरे दिन बैतूल आश्रम में लाखों श्रद्धालुओं ने पापनाशक भंडारा ग्रहण किया।
30 जोड़ों का दहेजमुक्त विवाह गुरुवाणी के सानिध्य में मात्र 17 मिनट में सम्पन्न हुआ।
अनुयायियों ने 319 यूनिट रक्तदान किया।
3440 श्रद्धालुओं ने देहदान संकल्प फार्म भरे।
सभी विवाह बिना आडंबर और साधारण परिधान में सम्पन्न हुए, जिसे अनुयायियों ने समाज सुधार की मिसाल बताया। विशाल शेड, पंडाल, पार्किंग, शौचालय, मोबाइल चार्जिंग और प्रदर्शनी जैसी व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई थीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्था और अनुशासन की सराहना की।
सतलोक आश्रम इंदौर (किठोदा)
इसी कड़ी में इंदौर के किठोदा आश्रम में भी अद्भुत नजारे देखने को मिले।
11 जोड़ो का रमैणी विवाह सम्पन्न हुआ।
161 यूनिट रक्तदान हुआ।
68 श्रद्धालुओं ने देहदान का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उज्जैन के भक्त योगेश दास और धार की अन्नपूर्णा दासी का दहेजमुक्त विवाह समाज में प्रेरणा का संदेश बन गया।
समापन की ओर अग्रसर महाभंडारा
नेपाल सहित देश-विदेश के अन्य 12 सतलोक आश्रमों में भी यह दिव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लाखों श्रद्धालु अमरवाणी का श्रवण कर निःशुल्क नामदीक्षा ग्रहण कर अपने जीवन का कल्याण कर रहे हैं।
8 सितंबर को यह भव्य महाभंडारा मंगलमय समापन की ओर अग्रसर होगा। अनुयायियों ने सभी धर्मप्रेमियों से आह्वान किया है कि वे इस पावन अवसर पर पहुँचकर पापनाशक भंडारा ग्रहण करें और गुरुदेव जी की अमरवाणी सुनकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

