उज्जैन पुलिस में पदस्थ रहे दिवंगत उप निरीक्षक श्री मदनलाल निनामा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई. रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

उज्जैन पुलिस में पदस्थ रहे दिवंगत उप निरीक्षक श्री मदनलाल निनामा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई. रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम पुलिस विभाग ने अपने कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, उप निरीक्षक (SI) श्री मदनलाल निनामा को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी।

 

उज्जैन जिले में 3 दिन पूर्व शिप्रा नदी पुल से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर जाने की दुखद घटना में SI श्री निनामा का निधन हो गया था।

 

उनके गृह नगर सैलाना (जिला रतलाम) में आज पुलिस विभाग एवं जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, निरीक्षक श्री सुरेंद्र गडरिया सहित अनेक पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

दिवंगत अधिकारी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर अर्पित किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं डीआईजी रतलाम रेंज ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह पुलिस परिवार की अपूरणीय क्षति है।

 

SI श्री निनामा, ग्राम ताराघाटी (जनपद सैलाना) निवासी थे और परिवार सैलाना के बावड़ी मोहल्ला में रहता है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 20 अगस्त 2023 को उन्हें उज्जैन जिले के उन्हेल में पदस्थ किया गया था।

 

पुलिस विभाग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]