दंतोडिया शासकीय हाई स्कूल में आज “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर आधारित उमंग दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय गीत और “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” के एंथम गीत से हुआ। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

दंतोडिया शासकीय हाई स्कूल में आज “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर आधारित उमंग दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय गीत और “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” के एंथम गीत से हुआ।

😊 Please Share This News 😊

“उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में उमंग दिवस का आयोजन

 

 

दंतोडिया शासकीय हाई स्कूल में आज “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर आधारित उमंग दिवस का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय गीत और “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” के एंथम गीत से हुआ।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शारदा गरवाल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य वीरसिंह निनोर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम प्रभारी रितेश पंवार ने बताया कि उमंग दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित 10 जीवन कौशलों से परिचित कराना है। इन कौशलों के माध्यम से किशोर और युवा जीवन की चुनौतियों का मजबूती से सामना कर सकेंगे और सामाजिक, मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन स्थापित कर पाएंगे।

मुख्य अतिथि शारदा गरवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि बालिका एक साथ दो घरों को संवारने का कार्य करती है। आज के समय में बालक और बालिका के बीच भेदभाव किए बिना उन्हें समान अवसर प्रदान करना आवश्यक है। उमंग दिवस का उद्देश्य भी इसी दिशा में सार्थक पहल है।

विद्यालय के प्राचार्य वीरसिंह निनोर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का महत्व प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक समान रूप से रहा है। आज हर व्यक्ति सफलता की ओर अग्रसर है, किंतु इसके लिए आवश्यक है कि विद्यार्थियों का संपूर्ण व्यक्तित्व विकास हो।

शिक्षक ईश्वरलाल मालवीय ने इस अवसर पर छात्रों से विभिन्न शैक्षिक व खेल गतिविधियाँ आयोजित करवाईं और सफलता-असफलता से संबंधित प्रेरणादायी कहानियों का वाचन किया।

कार्यक्रम में वीरेंद्र कैथवास, ईश्वरलाल मालवीय, सीमा खरे, गोपाल शर्मा, राजेश मालीवाड़, गोपाल भाभर सहित विद्यालयीन शिक्षकगण और छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754