यातायात नियमों एवं राहवीर योजना के प्रति बच्चों और नागरिकों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान. रीपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में जिलेभर में यातायात नियमों के पालन, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन न चलाने की समझाइश एवं राहवीर योजना के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए गए, जिनमें स्कूली बच्चों एवं नागरिकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों का महत्व तथा दुर्घटना के समय घायलों की मदद करने संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
*आयोजित सेमिनार एवं गतिविधियाँ –*
*जावरा –*
एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय एवं चौकी प्रभारी सुखेड़ा उनि. राजू मखोड़ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखेड़ा एवं पंचेवा में बच्चों को यातायात नियमों एवं राहवीर योजना के बारे में विस्तार से समझाया गया।
*थाना नामली –*
शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा में थाना प्रभारी नामली श्री रमेश कोली एवं पुलिस स्टाफ ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी और नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने हेतु प्रेरित किया।
*सीएम राइस स्कूल जावरा –*
पुलिस टीम द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं राहवीर योजना के तहत घायल व्यक्ति की समय पर मदद करने का महत्व बताया गया।
*शा. उ. मा. विद्यालय बरखेड़ी एवं हाई स्कूल रानीगांव –*
उप निरीक्षक कैलाश जोशी, सउनि. मोहम्मद यूनुस एवं उप निरीक्षक अलकेश सिंगाड ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था में बच्चों की जिम्मेदारी समझाई।
*अभियान का उद्देश्य–*
बच्चों एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना।
नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकना।
राहवीर योजना के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए समाज में संवेदनशीलता एवं जागरूकता पैदा करना।
रतलाम पुलिस का यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहभागी बनाने की दिशा में लगातार चलाया जाएगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

