वर्धमान स्वाध्याय मंडल का मिलन समारोह एवं सामूहिक क्षमापना बहुमान कार्यक्रम आर्य रक्षित जैन तीर्थ धाम मंदसौर में हुआ संपन्न. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

वर्धमान स्वाध्याय मंडल का मिलन समारोह एवं सामूहिक क्षमापना बहुमान कार्यक्रम आर्य रक्षित जैन तीर्थ धाम मंदसौर में हुआ संपन्न.

😊 Please Share This News 😊

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

 उवसग्गहरंम र्पार्श्वनाथ भगवान का हुआ शक्रस्तव महाअभिषेक

महिदपुर रोड श्री वर्धमान स्वाध्याय मंडल का सामूहिक मिलन क्षमापना एवं बहुमान समारोह श्री आर्य रक्षित तीर्थ धाम मंदसौर पर गत दिवस संपन्न हुआ श्री वर्धमान स्वाध्याय मंडल के द्वारा श्री उवसग्गहरंम पारसनाथ भगवान का शक्रस्तव महाअभिषेक 273 विशेषणो से युक्त विभिन्न प्रकार की दुर्लभ वस्तुओं से परमात्मा का अभिषेक मंडल के गायक कलाकारों द्वारा सु मधुर संगीत के साथ नाचते गाते हुए पूर्ण श्रद्धा भक्ति में भाव विभोर होकर परमात्मा के सामने नृत्य कर कर्मों की निर्जरा कर दुर्लभ अभिषेक को संपन्न किया गया अभिषेक पश्चात दोपहर में सामूहिक मिलन क्षमापना एवं बहुमान का कार्यक्रम हुआ जिसमें आर्यरक्षित तीर्थ के पदाधिकारी मुकेश खिमेसरा,अनिल संघवी , दिलीप संघवी मंदसौर एवं अन्य पदाधिकारी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया साथ ही वर्धमान स्वाध्याय मंडल के संरक्षक नरेंद्र मेहता संचालक विनोद दखं जावरा ,मंडल के ऊर्जावान अध्यक्ष विनीत मेहता इंदौर सचिव दर्शन मारू उज्जैन, अरिहंत जैन भावेश हरण एवं अन्य पदाधिकारीयों की उपस्थिति में परमात्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजनन का कार्यक्रम हुआ सुमधुरस्वागत गीत का गान मातृशक्ति द्वारा किया गया वर्धमान स्वाध्याय मंडल में विगत 25 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे स्वाध्याय मंडल के सचिन भंडारी के विशिष्ट बहुमान के साथ इस वर्ष जुड़े नवीन एवं पुराने सदस्यों का स्वागत बहूमान मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा किया गया सभी सदस्यों ने एक दूसरे से मिच्छामी दुक्कड़ कहकर क्षमायचना करी तत्पश्चात वर्ष भर में होने वाली गतिविधियों एवं आगामी कार्यों की योजनाओं को नवीन रूप देने के लिए मंडल की आवश्यक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया वर्धमान स्वाध्याय मंडल विगत 31 वर्षों से पर्यूषण महापर्व की आराधना भारत भर के विभिन्न प्रदेशों क्षेत्रों में परम पूज्य गुरुवर्या साध्वी प्रज्ञा श्रीजी म,सा के निर्देशन एवं मंगलकारी प्रेरणा साथ ही कुमारपाल भाई वीशाह एवं मनोज भाई हरण नरेंद्र मेहता के दिशा निर्देशन में यह संस्था अपने उत्तरोत्तर कार्यों की और सदैव गतिशील है इस मंगलकारी आयोजन में मंडल के सभी सदस्यों ने पदाधिकारी ने पूर्ण उत्साह उमंग एवं उल्लास के साथ सपरिवार उपस्थित होकर सफल बनाया आयोजन में मंडल की आकर्षक वेशभूषा कुर्ता धोती आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का सफल संचालन गौरव बम नलखेड़ा एवं आभार अरिहंत जैन उन्हेल द्वारा किया गया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754