बैतूल.*प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रैली निकालकर 251 पौधे रोपे* *मोहन नागर ने 21 हजार रूपए के दानदाता व स्वेटर देने वालों की सराहना* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

बैतूल.*प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रैली निकालकर 251 पौधे रोपे* *मोहन नागर ने 21 हजार रूपए के दानदाता व स्वेटर देने वालों की सराहना* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। 

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या व पूर्वजों की स्मृति में श्राद्ध पक्ष में ढोंड़वाड़ा से सेलगांव मार्ग के दोनो किनारों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अनेक प्रजाति के 251 पौधों का रोपण कर ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। साथ ही प्रधानमंत्री के यशस्वी जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी पौधारोपण करने का संकल्प लिया। हरियाली युक्त वातावरण बनाने व ग्रामीण को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर स्कूल बच्चों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधिगण के साथ आस-पास से आए ग्रामीणों ने रैली और पौधारोपण में शामिल होकर संकल्प लिया। इस मौके पर ढोडवाड़ा स्कूल में आयोजित समारोह में प्रदीप कुम्भार के द्वारा अपने स्व.मनीष कुम्भारे की स्मृति में स्कूल में पानी की व्यवस्था के लिए तत्काल 21 हजार रुपए भेंट किए। भाजपा नेता मुन्ना मानकर ने भी ठंड से बचने के लिए स्कूली बच्चों गर्म स्वेटर देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मप्र जन अभियान के उपाध्यक्ष मोहन नागर ने पर्यावरण बचाने की मुहिम में सभी को आगे आकर दानदाताओं की सराहना की। कार्यक्रम के आयोजक सुरेन्द्र कुमार धोटे और मदनलाल डढोरे ने सभी को जन्मदिन व वर्षगांठ पर 5-5 पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जनपद सदस्य अखिलेश वाघमारे, सरपंच खाड़े, कृष्णा पटेल, पंकज धोटे, पप्पू कुम्भारे, उज्जवल पांसे, सुरेन्द्र कनाठे, सुदामा कुम्भारे, संस्था प्राचार्य मीना डंडारे, प्रीतिबाला माकोड़े, अशोक इवने, हेमलता चौधरी, योगेन्द्र मेहरा, डॉ.कलावति हारोड़े, मदनलाल डढोरे, ताहिरा बानो, महेन्द्र पंवार, आशा अरोरा, राजेन्द्र बेले, शारदा माथनकर, जाग्रति भावसार, अशोक पवार, जयदेव डोंगरे, होसीलाल उइके, राजु गंगारे, केसी पवार, संदीप पांडे, सुभाष सातनकर, विनीता ठाकुर सहित पालकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और ग्रामीणों सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]