इंदौर में सोमवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में हुआ है। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इंदौर में सोमवार शाम को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसा शहर के एयरपोर्ट रोड स्थित शिक्षक नगर में हुआ है।

😊 Please Share This News 😊

एसीपी अमित सिंह के अनुसार, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 लोग घायल हैं। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि 7 से 8 लोगों की मौत हुई है। Vahid mansuri ki vishesh khabar

 

इधर, हादसे के दौरान ट्रक में भी आग लग गई। पहले ये सूचना आई थी कि गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक में एक बाइक फंस गई थी। ट्रक लगातार बाइक को रगड़ते हुए चल रहा था, जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया और ट्रक में आग लग गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के साथ ही एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शी का दावा- ट्रक के ब्रेक फेल थे सुभाष सोनी नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल थे। ड्राइवर भी नशे में था। ट्रक के टायर में आग लगने लगी। उसके बाद ट्रक ने जितने लोगों को टक्कर मारी सभी नीचे गिरते चले गए। उसके बाद तीन लोग ट्रक के नीचे आ गए। करीब 7 से 8 लोगों की मौतें हुईं है।

 

सुभाष ने बताया कि मेरे जीजा जी के दोनों पैर अलग हो गए हैं। एक पैर मेरे पांव के ऊपर आ गया था। गीतांजली अस्पताल में तीन को भर्ती कराया है।

 

प्रदीप देवलिया नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक विद्या पैलेस से गुजरते हुए लोगों को उड़ाता हुआ निकला। पहले उसने एक मैडम को उड़ाया और उसके बाद लाइन से कई लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]