प्रीतम नगर शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में आज ओजोन दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गतिविधि प्रभारी रितेश पंवार ने की।
|
😊 Please Share This News 😊
|
“ओज़ोन के लिए एक साथ” थीम पर शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में विशेष आयोजन
रीपोर्ट मनोहर मालवीय
प्रीतम नगर शासकीय हाई स्कूल दंतोडिया में आज ओजोन दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गतिविधि प्रभारी रितेश पंवार ने की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि ओजोन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरणीय संतुलन एवं ओजोन परत के संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि ओजोन परत पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है, और यदि यह परत क्षीण हो जाती है तो मानव जीवन सहित संपूर्ण जैव विविधता पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।
विद्यालय के प्राचार्य वीर सिंह निनोर ने इस वर्ष की ओजोन दिवस की थीम “ओजोन के लिए एक साथ” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही हम इस संकट से निपट सकते हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे वृक्षारोपण करें, ऊर्जा का संरक्षण करें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों को कम करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित वातावरण मिल सके।
प्रयोगशाला शिक्षक गोपाल भाभर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ओजोन परत पृथ्वी की रक्षा ढाल है। इसमें कमी आने से त्वचा कैंसर, आंखों की बीमारियाँ, फसलों को नुकसान और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। उन्होंने क्लोरोफ्लोरोकार्बन और अन्य प्रदूषक गैसों के दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने ओजोन के रासायनिक नाम O₃ को मानवाकृति बनाकर प्रस्तुत किया, जिससे ओजोन परत की महत्ता का संदेश प्रभावी ढंग से संप्रेषित हुआ।
समापन सत्र में राजेश मालीवाड़ ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को ओजोन परत की रक्षा करने और पर्यावरण संरक्षण हेतु जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वीरेंद्र कैथवास, रितेश पंवार, सीमा खरे, गोपाल शर्मा, कालुसिंह चौहान, कोमल परिहार, , गोपाल भाभर, राजेश मालीवाड़ सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सञ्चालन कालूसिंह चौहन और आभार कोमल परिहार ने माना |
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

