रतलाम.*पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*  रीपोर्ट मनोहर मालवीय.. मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास” की नीति से देश को नई दिशा दी है- मुरलीवाला  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम.*पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता, राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*  रीपोर्ट मनोहर मालवीय.. मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास” की नीति से देश को नई दिशा दी है- मुरलीवाला 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच द्वारा भारत माता परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके बाद भारत माता की प्रतिमा की सामूहिक आरती हुई। कार्यक्रम में पौधा वितरण भी किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार मुरलीवाला ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने “सबका साथ, सबका विकास” की नीति से देश को नई दिशा दी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे मानवीय अभियानों और रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उल्लेख किया।

 पाटीदार ने की उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, और वंदे भारत ट्रेन जैसी योजनाओं के साथ-साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक फैसलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी का व्यक्तित्व केवल एक राजनेता का नहीं, बल्कि एक राष्ट्रसेवक का है। कार्यक्रम के अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गोविंद सिंह चौहान, सेवा प्रतिष्ठान के प्रदेश महामंत्री कचरू राठौर, अधिवक्ता मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सलाहकार डॉ ईश्वर बोराणा जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गय , महिला शाखा के कुसुम सोलंकी जिला अध्यक्ष नरेंद्र मोदी विचार मंच , 

रंजन चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष , 

रंजन पवार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , जस कुंवर जिला उपाध्यक्ष सुनीता तंवर, दीपा चंद्रावत, 

सुनील जोशी, जिला अध्यक्ष सेवा प्रतिष्ठान सुभाष कुमावत ,जिला प्रभारी सेवा प्रतिष्ठान देवेंद्र कटारिया, जिला अध्यक्ष नवभारत मजदूर महासंघ वीरेंद्र माथुर ,कमला शंकर, रवि राज, श्रीमती भारती पाटीदार, राघव पाटीदार ,कृष्ण पाटीदार , 

जितेंद्र परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे! उक्त जानकारी आई टी सेल के राष्ट्रीय महामन्त्री राकेश पाँचाल द्वारा दी गई l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754