बैतूल.*आज दान में विनम्रता, सेवा, प्रेम का अभाव है :पं.सुखदेव शर्मा* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल। प्रारब्द्ध कर्म सभी को भोगना पड़ता है। उससे बचने का उपाय इस जन्म में सिर्फ सत्कर्म ही है। आज दान में विनम्रता, सेवा, प्रेम का अभाव हो चला है, इसी का परिणाम है जीवन में उत्सव नहीं दिखता है। दान देकर उसमें अहंकार न हो तो उत्सव मिलता है। यह बात फिल्टर प्लांट ग्रीन सिटी माचना के तक पर चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन पंडित सुखदेव शर्मा ने कही। उन्होने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है, वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा व्यास ने पांडवों के जीवन में होने वाली श्रीकृष्ण की कृपा को बड़े ही सुंदर ढंग से दर्शाया। आयोजन समिति के आनंद प्रजापति ने बताया कि कथा प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक तर्पण 11 मूल पाठ एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा 21 सितम्बर तक चलेगी। कथा आयोजक ने सभी से कथा लाभ लेने का आग्रह किया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

