बैतूल.बड़ी खबर – बैतूल प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (PCWJ) के जिला अध्यक्ष इरशाद खान का जन्मदिन बना ऐतिहासिक. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन (PCWJ) के जिला अध्यक्ष एवं पत्रकार इरशाद खान का जन्मदिन इस वर्ष बेहद खास और ऐतिहासिक रहा। 18 सितंबर 2025 को उनका जन्मदिन था, लेकिन उनके चाहने वालों ने तीन दिनों तक लगातार उत्सव का माहौल बनाए रखा। 18 से 20 सितंबर तक जगह-जगह उनके हाथों से केक कटवाकर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों के साथ-साथ समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारी, आमजन और विशेष रूप से उनके अपने वार्ड—आजाद वार्ड, मामू चौक के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पत्रकारिता जगत में इरशाद खान ने अपनी मेहनत और बेबाक लेखनी से एक अलग पहचान बनाई है। यही कारण है कि समाज के हर वर्ग में उनके चाहने वाले मौजूद हैं और लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।
लगातार तीन दिन तक चले जन्मदिन उत्सव ने इसे बैतूल में चर्चा का विषय बना दिया और यह कहा जाने लगा कि पत्रकार जगत में इस तरह का सम्मान और लोकप्रियता मिलना अपने आप में मिसाल है।
बता दें कि इरशाद जिले के वरिष्ठ पत्रकार जो कि जिले में लगभग 40वर्षों से पत्रकारिता कर जिले के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खबरों को ज्यादा महत्व देते रहते है ऐसे नईम मामू के पुत्र है और पिता के मार्ग दर्शन में पत्रकारिता में उतर कर लगा तार समाज हित के विभिन्न मुद्दों पर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं वहीं इरशाद पत्रकारिता जगत में pcwj संगठन के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इनके जन्म दिवस के अवसार पर पत्रकार साथी मोहन प्रजापति, संतोष प्रजापति, आनंद सोनी, मुकेश गायकवाड़, अमिताप तिवारी, नितिन अग्रवाल, मोहमद आसिफ लंगा मोहम्मद अफसर, विशाल भोरासे उमाकांत शर्मा, जाकिर शेख, महेश साहू, साजिद खान, पार्षद कदिर नेता, बबला भाई भवानी गवांडे शेख निजाम रेहान खान अकरम खान राजेंद्र यादव युवराज पोटफोडे अफसर भाई राजेश खडसे वसीम खान महेश राठौर हेल्प केयर यूथ क्लब संगठन सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की।
PCWJ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट डॉक्टर सैय्यद खालिद कैस जी के नेतृत्व में पत्रकारों के हित अधिकार के लिए हमेशा आगे रहते है
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

