चिचोली थाना में दुर्गा उत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
बैतूल जिले के चिचोली थाना अंतर्गत आज शांति समिति की बैठक रखी गई थी बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी द्वारा की गई सहायक के रूप में तहसीलदार चिचोली डॉली रैकवार नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा मालवी थाना प्रभारी हरिओम पटेल वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों में बटनू पटेल आशुतोष बाली मालवी अमन कुशवाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन आवलेकर मोटू यादव रितु आवलेकर मुकेश मालवीय पत्रकार बंधुओ में संतोष राठोर अकरम खान आनंद राठौर सुरेंद्र बावने राजेंद्र प्रसाद यादव राजेंद्र दुबे विनय आर हेमराज उयके आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए
अपने उद्बोधन में थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने सभी लोगों से दुर्गा समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं शहरवासियों से निवेदन किया है की
जुलूस समय पर निकले और किसी भी प्रकार के अवैध हतियार लेकर ना निकले , हम ड्रोन द्वारा सब पर नजर रखेंगे।
पुलिस प्रशासन द्वारा हर मूर्ति की स्थापना स्थल पर दो सैनिक की ड्यूटी लगाई जाएगी। यातायात अवस्था को सुचारू बनाने के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी।
अकरम पटेल द्वारा कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में अभी नदी नालों में पानी बहुत ज्यादा है तहसीलदार और मुख्य कार्यपालन अधिकारी आप लोग ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को निर्देशित करें कि जहां भी विसर्जन का क्षेत्र है वहां पर एक तैराक उपस्थित रहे उसकी मजदूरी ग्राम पंचायत दे।
और तहसीलदार मैडम द्वारा अवगत कराया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ग्राम कोटवारों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

