जबलपुर.*वैटनरी विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक पर भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *विश्वविद्यालय से लेकर नगर निगम तक गड़बड़ियों के लगे आरोप, जांच पूरी होने तक पद से हटाए जाने की मांग* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जबलपुर.*वैटनरी विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक पर भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन* *विश्वविद्यालय से लेकर नगर निगम तक गड़बड़ियों के लगे आरोप, जांच पूरी होने तक पद से हटाए जाने की मांग*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर/ नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक महेश कोरी पर वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए आज NSUI के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में NSUI के प्रदेश सचिव एजाज़ अंसारी एवं अनुराग शुक्ला ने उल्लेख किया गया कि वेटनरी विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक के ख़िलाफ़ पूर्व में कटनी एवं सतना नगर निगम में कार्यरत रहने के दौरान भ्रष्टाचार और वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आईं हैं जिस पर FIR दर्ज कर की गई है और EOW जांच कर रही है।

ज्ञापनदाताओं का कहना है कि इन कृत्यों से सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ और जनता की सेवाओं की पारदर्शिता प्रभावित हुई। उन्होंने मांग की कि उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर समस्त वित्तीय दस्तावेज़ों और अनुबंधों की जांच कराई जाए।

कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर आरोपों की गंभीरता से जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एनएसयूआई के सैफ अली,शफी खान,अदनान अंसारी,प्रतीक गौतम आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]