मुस्लिमों की उन्नति कांग्रेस को अच्छी नहीं लगती भाजपा से जुड़कर ही कर सकते हैं बच्चे तरक्की. राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ की मनावर में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में बोले प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान
|
😊 Please Share This News 😊
|
सीहोर। पसमांदा मुस्लिमों की उन्नति कांग्रेस को अच्छी नहीं लगती है। भाजपा पिछड़े मुस्लिमों के लिए योजनाएं चला रही है, लाभ समाज के करोड़ों परिवारों को मिल रहा है। पीएम आवास योजना से कई लोगों के कच्चे मकान पक्के बन गए हैं, फ्री राशन, बुजुर्गों को पेंशन और बच्चों को वजीफा मिल रहा है। यह बात कांग्रेस को सहन नहीं हो रही है। समझ जाना चाहिए कि भाजपा से जुड़कर ही हमारे बच्चे तरक्की कर सकते हैं। उक्त बात राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ की मनावर में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
इधर माहेश्वर में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री अफजाल हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संगठन संचालन के गुर सिखाते हुए भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ मिशन को समझाया और कांग्रेस के द्वारा पसमांदा मुस्लिम समाजजनों में फैलाए जा रहे भ्रम को भी दूर किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता निसार खान ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन सैफी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पसमांदा मुस्लिम महासंघ प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान के निर्देशन में खरगौन जिलाध्यक्ष उमर जोहे और धार जिलाध्यक्ष असलम मारवाड़ी के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के द्वारा माहेश्वर और मनावर में जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के संदेश को सुनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा पसमांदा मुस्लिम समाजजनों की उन्नति प्रगति के लिए चलाई जा रही शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। दोनों अतिथियों का कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने पसमांदा मुस्लिम समाजजनों के बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा, रोजगार और अच्छा स्वास्थ्य होने पर बल दिया।
प्रदेशाध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि विपक्ष के द्वारा पसमांदा मुस्लिमों को भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाया जा रहा है, झूठी और बेबुनियाद अफवाह फैलाई जा रही है। मुस्लिम समाज के गरीब तबके को अपराधी बनाया जाता है, जबकि भाजपा मुस्लिमों की दुश्मन नहीं है। हर मुसलमान को भाजपा को समझने और भाजपा से जुड़ने की जरूरत है। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी अजहर बाबा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार रखे। दोनों बैठकों में खरगौन और धार जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

