*ठेकेदार की लापरवाही बन रही हादसों का कारण* अकरम खान पटेल की रिपोर्ट। बैतूल जिले केचिचोली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सीता डोंगरी से लेकर टेमा गांव तक एन एच 47 रोड का निर्माण कर चालू है।
|
😊 Please Share This News 😊
|
कंपनी के गुप्ता ठेकेदार इंदौर के इंजीनियरों और मैनेजर द्वारा लाप्रवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है। रोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जा रहा है और जिस मार्ग से लोग आना-जाना कर रहे हैं। उसे मार्ग पर भी कार्य चालू है जिस कारण घटनाएं हो रही है इसी को लेकर रविवार के दिन बेला जोड़ पर जयस संगठन द्वारा चक्का जाम किया गया था।
परंतु ठेकेदार द्वारा वही काम पुनः चालू कर दिया है। जिसके कारण घटना हुई थी भविष्य में फिर घटनाएं होने की संभावना है। हमने फोन पर मैनेजर से बात की परंतु कोई संतुष्ट जवाब नहीं आया।
मैनेजर द्वारा पत्रकार को कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया अपित उल्टे सवाल करने लगा। एन एच अधिकारी गाइडलाइन के हिसाब से ठेकेदार से कम कारए और आने वाले समय में कोई दुर्घटना ना हो इसका विशेष ध्यान रखें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

