रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सूचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित शहर निर्माण में भागीदार बनें। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सूचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित शहर निर्माण में भागीदार बनें।

😊 Please Share This News 😊

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात पुलिस की कार्यवाही

 

रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा शहर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के उपरांत दिए गए निर्देशों के पालन में आज दिनांक 26.09.2025 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा (रा.पु.से.) व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनन्द स्वरुप सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक नीलम चौंगड़ हमराह यातायात थाना टीम द्वारा यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से *“एक दिन – एक रोड अभियान”* के तहत आज विशेष कार्यवाही की गई।

          आज लोकेंद्र टॉकीज चौराहा से शहर सराय, शहर सराय से सैलाना बस स्टैंड, एवं सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकीज तक के मार्ग पर नो पार्किंग लाइन के बाहर खड़े वाहनों को हटाया गया, दुकानों, फल-फ्रूट, सब्जी ठेले आदि को हटाया गया। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण पर चालानी कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया गया।

 

*चालानी कार्यवाही का विवरण–*

थाना यातायात रतलाम द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत कुल 27 चालान बनाकर ₹11,900/- समन शुल्क वसूल किया गया –

▪️धारा 129/194 MV Act – 09 चालान, ₹2400/-

▪️धारा 117/177 MV Act – 11 चालान, ₹5500/-

▪️धारा 21(25)/184(सी) MV Act – 01 चालान, ₹1000/-

▪️धारा 22/RRR/177 थेला-गाड़ी सेन्ट्रल MV Act – 06 चालान, ₹3000/-

 

*🛑 यातायात व्यवस्था*

🔹लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, शहर सराय एवं सैलाना बस स्टैंड चौराहे पर चारों तरफ 50–50 मीटर की दूरी पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।

 

🔹दुकानदारों एवं वाहन चालकों को भविष्य में पुनरावृत्ति न करने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश दी गई।

 

उक्त कार्यवाही में सूबेदार अनोखीलाल परमार, सउनि.रामचन्द्र पारगी, सउनि.सर्वैश द्विवेदी, प्रआर. सतीश यादव, प्रआर. शैलेन्द्रसिह, प्रआर. धीरेन्द्र कुमार दीक्षित, आर. मोहन धार्वे ,आर. नरेन्द्र चोरे, आर. रवि शर्मा, आर. जसवन्त डागर, आर.चालक ठाकुर सोलंकी, सैनिक विजय गोमे, थाना यातायत टीम की सराहनीय भूमिका रही। 

               रतलाम शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सूचारु बनाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। नागरिकों से अपील है कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित शहर निर्माण में भागीदार बनें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]