मंडाई आश्रम की बोलरो ले उड़ा बाबा सुग्रीव दास – बाबा अरविंददास ने थाने मे दिया आवेदन. अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
|
😊 Please Share This News 😊
|
चिचोली:-
थाना क्षेत्र के मंडाई घाट स्थित ब्रह्मलीन संत जय रामदास बाबा के खाक चौक मंडाई आश्रम मे खड़े बोलरो वाहन को आश्रम में ही रहने एक साधु ने चोरी कर लिया है! इस संबंध मे आश्रम के मुख्य महंत बाबा अरविंद दास महाराज ने चिचोली थाने में आवेदन देकर बोलोरो चोरी होने की सूचना दी है !
थाना चिचोली में दिए आवेदन में बताया गया है कि मण्डई घाट आश्रम चिचोली जिला बैतूल म. प्र. से दिनांक 24.09.2025 को आश्रम में से एक अन्य साधु सुग्रीवदास द्वारा सुबह 6:00 बजे आश्रम की बोलेरो गाडी जिसका नंबर MP48BC1075 है । जिसे सुग्रीवदास द्वारा बगैर बताये बोलेरो लेकर चला गया है ! उसे फोन लगाने पर फोन नहीं उठा रहा है।
यह कि सुग्रीवदास अपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है एवं उसके द्वारा आश्रम की बोलेरो गाडी बिना बताये लेकर जानें से किसी प्रकार की घटना घटित होने पर घटना की जिम्मेदारी मेरी नहीं होगी।
आश्रम के बाबा अरविंद दास महाराज ने थानाप्रभारी से बोलेरो गाड़ी का पता लगाने एव आरोपी सुग्रीवदास के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की माग की है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

