रतलाम पुलिस द्वारा 10 दिवसीय अभियान “अभिमन्यु 3” जार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम पुलिस द्वारा 10 दिवसीय अभियान “अभिमन्यु 3” जार. रीपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “मैं भी अभिमन्यु-3” अभियान के तहत रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्री अजय सारवान के नेतृत्व में रतलाम पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं, चाक चौराहों, एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

            “मैं हूं अभिमन्यु-3” इस चक्रव्यूह को तोडूंगा- यह अभियान सहयोग, सम्मान, समानता पर आधारित है इस अभियान में जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विधयलयो, सार्वजनिक स्थल, रहवासी कॉलोनी में जाकर जागरूक किया जा रहा है, इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लडके/लडकियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढिवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोडते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है।

*अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27.09.25 को किए गए प्रमुख कार्यक्रम–*

 

*1.* थाना बरखेड़ा अंतर्गत पी एम श्री हाइ स्कूल ग्राम मोरिया में बच्चों को जागरूक किया गया।

 

*2.* थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम मावता में स्काई इंग्लिश अकादमी में हु अभिमन्यु अभियान के उनि अल्केश सिंगाड़ द्वारा जानकारी दी गई कार्यक्रम में शाला के प्रधान अद्यापक राकेश जी डोडिया, chc मावता के डॉ जीतेन्द्र पाटीदार तथा शाला का स्टॉफ, मौजूद रहा

 

*3.* थाना नामली परिसर के बाहर थाना प्रभारी रमेश कोली एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आम जन को अभिमन्यु अभियान के तहत जागरूक किया

 

*4.* थाना बड़ावदा अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सउनि दुर्गा चारेल एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आमजन को जागरूक किया गया।

 

*5.* थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलिया द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक किया गया।

 

*6.* थाना आलोट अंतर्गत उनि प्रमोद राठौड़ एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आम लोगों को जागरूक किया

 

*7.* इसी प्रकार थाना बाजना, थाना स्टेशन रोड सहित अन्य पुलिस थाना चौकियों द्वारा लोगो को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754