बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फ्लैगशिप कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद हाल में किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जनहित की योजनाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे: सुधाकर पवार*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा फ्लैगशिप कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद हाल में किया गया। कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, समाजसेवी ऋषिराज सिंह परिहार के आतिथ्य में और जिला युवा अधिकारी मेरा युवा भारत श्रीमती सुषमा गवली की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर सुधाकर पवार ने भारत सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन जनकल्याणकारी व जनहित की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने की की विशेष आवश्यकता है। पार्वतीबाई बारस्कर ने कहा कि आज भारत तेजी से विकास के पथ गतिमान है। ऋषिराज सिंह परिहार ने कहा कि भारत सरकार युवाओं के उत्थान के लिए हर क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर रही है और जिसके अच्छे परिणाम आ रहें हैं। डॉ.राजेश परिहार द्वारा आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की, डॉ.महेश गुंजेले ने डिजिटल इंडिया, प्रवीण खरजे द्वारा स्किल मिशन की और गोविंदा पवार ने जल जीवन मिशन की जानकारी विस्तार से दी गई। सुषमा गवली ने कहा कि भारत सरकार की योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, स्किल मिशन,जल जीवन मिशन, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया पर कार्यशाला कर विषय विशेषज्ञ द्वारा युवाओं को जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी जाएगी। हुकुमचंद पवार ने बताया कि कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी के विषय में समझा अंत में सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह ठाकुर द्वारा व आभार कार्यक्रम पर्यवेक्षक लेखपाल सीआर जगेला द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में सुशील उदयपुरे, गजेंद्र पवार ,संजना धुर्वे, सुरभि मोहोबे, जयश्री शेषकर, श्याम डायरी, इश्तियाक अली, संजय पंडाग्रे ,जीवन,अमर दास गुजरे, निखिल साहू आदि मौजूद थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

