हजारों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र भादवा माता मंदिर किशनगढ़. पीड़ित रोगियों के कष्टों को क्षण में हरती मां भादवा माता  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

हजारों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र भादवा माता मंदिर किशनगढ़. पीड़ित रोगियों के कष्टों को क्षण में हरती मां भादवा माता 

😊 Please Share This News 😊

महिदपुर रोड ताल समीपस्थ गांव किशनगढ़ कढ़ाई भादवा माता मंदिर एक प्राचीन प्रसिद्ध एवं जन-जन की आस्था विश्वास का प्रमुख केंद्र है इस मंदिर की मान्यता है कि दर्शन मात्र से भक्तों की सभी मनोकामनाएं एवं वहा का जल परिक्रमा एवं आरती आदि करने से लखमा, कोढ़ रौग एवं अन्य रोगों से मुक्ति मिलती है यह मंदिर अति प्राचीन व प्रसिद्ध है यह मंदिर संगमरमर से बना है और महामाया की मूर्ति के चारों ओर नवदुर्गा की मूर्तियां स्थापित है जिससे ब्राह्मी महेश्वरी कुमारी वैष्णवी वाराही नरसी ही इंद्री शिव दत्ती एवं चामुंडा माता स्थापित है 

प्रतिवर्ष चैत्र और कार्तिक मास की नवरात्रि पर यहां विशाल लेते का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर-दूर से भक्त शामिल होते हैं इस मंदिर को आरोग्य मंदिर भी कहा जाता है यह तीर्थ रूप है जो आरोग्यता प्रदान करता है भादवा माता मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बताया कि 29 तारीख को भादवा माता मंदिर में अति भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सुमधुर बैंड, ढोल, नगाड़े, फूलों की तोप, सैकड़ो महिलाएं मस्तक पर कलश धारण किए माता रानी की जय जयकार लगाते हुए चल रही थी महिलाएं,पुरुष, सहित हजारों संख्या में आसपास सहित दूर दराज के क्षेत्र से पधारकर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया प्रतिदिन माता रानी के दरबार में 9 दिनों तक हवन पूजन एवं एवं महाआरती के तत्पश्चात महाप्रसादी का अति भव्य आयोजन भादवा माता मंदिर समिति व ग्रामीण जनों के सहयोग से किया जा रहा है। नवमी को पूर्णाआहुति होगी समिति द्वारा प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है ।किशनगढ़ कढ़ाई भादवा माता समिति द्वारा माता रानी की भव्य कलश यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए भक्तजनों का आभार माना गया एवं समिति द्वारा सभी भक्तों के लिए प्रार्थना की गई की माता रानी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे एवं आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो उक्त जानकारी नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754