बैतूल। नशा मुक्ति अभियान के तहत जेएच कॉलेज बैतूल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया
|
😊 Please Share This News 😊
|
*प्रतियोगिता आयोजित कर बताए नशे के दुष्परिणाम*
*मद्य निषेध सप्ताह का किया आयोजन*
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। नशा मुक्ति अभियान के तहत जेएच कॉलेज बैतूल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रश्न मंच प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में, जिला संगठक डॉ.जीपी साहू और रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस मौके पर प्रो.शंकर सातनकर ने बताया कि मद्य निषेध सप्ताह के तहत महाविद्यालय में प्रतिदिन जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आज प्रतियोगिता में चित्रकला में खुशल मालवीय, नंदिनी, प्रेरणा, भुवनेश्वरी, कल्पना, रोहित परते आराधना, भावना पवार, दीक्षा पवार, रंगोली में प्रतियोगिता में अमृता, रोशनी, चांदनी एवं खुशबू मालवीय प्रश्न मंच में अमित घिड़ोड़े, निशु पवार, रोशनी, करीना ने सहभागिता की। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और उनके परिवारों, समुदाय के सदस्यों को नशे से होने वाली बीमारियों और दुष्परिणामों से अवगत कराना है। जिला संगठक डॉ.जीपी साहू ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

