नौरोजाबाद शहीद अहमद ( भूरा भाईजान) । कंचनपुर कोयला खदान क्षेत्र में लगातार की जा रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग से आसपास के गांवों में तीव्र कम्पन महसूस किया जा रहा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

नौरोजाबाद शहीद अहमद ( भूरा भाईजान) । कंचनपुर कोयला खदान क्षेत्र में लगातार की जा रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग से आसपास के गांवों में तीव्र कम्पन महसूस किया जा रहा

😊 Please Share This News 😊

*खदान ब्लास्टिंग से स्कूल व घरों में दरारें,कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

 

नौरोजाबाद शहीद अहमद ( भूरा भाईजान) । कंचनपुर कोयला खदान क्षेत्र में लगातार की जा रही अनियंत्रित ब्लास्टिंग से आसपास के गांवों में तीव्र कम्पन महसूस किया जा रहा है,जिससे स्कूल भवनों और ग्रामीणों के घरों में दरारें आने का खतरा बढ़ गया है।इसी गंभीर समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी.विजय कुमार कोल के नेतृत्व में आज सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर उमरिया को ज्ञापन सौंपकर तत्काल ब्लास्टिंग पर रोक लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि गत वर्ष कंचन खदान द्वारा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुलघुली के नए भवन हेतु ग्राम मनेरी, ग्राम पंचायत गहिरा टोला में भूमि प्रस्तावित की गई थी लेकिन आज तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ,वहीं खदान में निरंतर ब्लास्टिंग जारी है जिससे जानमाल की हानि की संभावना बनी हुई है।जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि ग्राम धनवाही में वर्ष 2021 में दो प्राथमिक पाठशालाओं और दो आंगनवाड़ी केंद्रों का खदान में अधिग्रहण होने के बाद से बच्चों की कक्षाएं खेर माता मंदिर व पेड़ के नीचे संचालित की जा रही हैं जबकि इन भवनों का बजट 2021 से कलेक्टर कोष में जमा है।कांग्रेस ने मांग की है कि इन शैक्षणिक संस्थानों के भवनों का निर्माण तत्काल कराया जाए।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश राय,पंचम सिंह, लवकुश विश्वकर्मा,तेज प्रताप सिंह टेकाम,जनपद सदस्य भूपेंद्र मरावी,गोंविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी व्यापक जनआंदोलन छेड़ेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]