रतलाम आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज पटाखा गोदामों एवं फटका बाजार का निरीक्षण किया गया। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रतलाम आगामी दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा व्यवस्था एवं अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आज पटाखा गोदामों एवं फटका बाजार का निरीक्षण किया गया।

😊 Please Share This News 😊

 यह निरीक्षण पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में किया गया।

 

निरीक्षण दल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा (रा.पु.से.), एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीएम सुश्री आर्ची हरित एवं तहसीलदार श्री ऋषभ ठाकुर उपस्थित रहे। सागौद रोड एवं आलनिया स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया गया।

 

*निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदु:*

 

*1.* निरीक्षण के दौरान पटाखा गोदामों एवं भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्निशमन संसाधनों, विद्युत प्रणाली, तथा विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण मानकों का परीक्षण किया गया।

 

*2.* संबंधित पटाखा विक्रेताओं एवं गोदाम संचालकों को शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

*3.* अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि सभी गोदामों में –

 

▪️फायर एक्सटिंग्विशर एवं बालू/पानी की बाल्टियाँ उपलब्ध हों,

 

▪️गोदाम के बाहर “धूम्रपान निषेध” के स्पष्ट बोर्ड लगाए जाएँ,

 

▪️विद्युत कनेक्शन सुरक्षित एवं मानक अनुसार हों,

 

▪️ पटाखों का भंडारण निर्धारित मात्रा एवं मानक के अनुरूप हो।

 

▪️निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि गोदाम के आस-पास खुले आग, वेल्डिंग या अन्य ज्वलनशील गतिविधियाँ पूर्णतः प्रतिबंधित रहें।

 

*प्रशासन एवं पुलिस की अपील:*

आमजन एवं पटाखा विक्रेताओं से अपील की जाती है कि—

 

*1.* पटाखों का भंडारण एवं बिक्री केवल लाइसेंस प्राप्त स्थानों पर ही करें।

 

*2.* सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।

 

*3.* किसी भी प्रकार की असुरक्षित गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या स्थानीय प्रशासन को दें।

 

*4.* दीपावली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं दुर्घटनारहित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754